Advertisement
15 December 2016

धार्मिक आधार पर दाढ़ी नहीं रख सकते वायुसेनाकर्मी : सुप्रीम कोर्ट

google

पीठ ने भारतीय वायुसेना के दो मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा दायर की गई याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिकाओं को खारिज करने को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत का यह फैसला दो वायुसेनाकर्मियों मोहम्मद जुबैर और अंसारी आफताब अहमद द्वारा अलग-अलग दायर की गई याचिकाओं पर आया है। इन याचिकाओं में मुस्लिम कर्मचारियों के दाढ़ी रखने पर रोक लगाने संबंधी 24 फरवरी, 2013 के भारतीय वायुसेना के गोपनीय आदेश को चुनौती दी गई थी।

जुबैर ने अपनी याचिका में कहा था कि यह आदेश नागरिक के मूलभूत अधिकारों का हनन करता है और यह सरकार द्वारा गृह मंत्रालय के जरिए 18 जुलाई, 1990 को जारी किए गए पत्र का भी विरोधाभासी है। याचिका के मुताबिक गृह मंत्रालय के इस पत्र में वर्दीधारी मुस्लिम, सिख कर्मियों को धार्मिक आधार पर दाढ़ी रखने की अनुमति की बात है , बशर्ते इसके लिए अधिकारियों से पूर्व अनुमति ली ली गई हो। (एजेंसी)

TAGS: सुप्रीम कोर्ट, वायुसेना, दाढ़ी, धार्मिक
OUTLOOK 15 December, 2016
Advertisement