Advertisement
24 August 2023

गणितज्ञ आनंद कुमार को सुपर 30 के लिए मिला मॉरीशस में सम्मान

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को बुधवार को मॉरीशस में सम्मानित किया गया। आनंद कुमार को मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन और उप प्रधानमंत्री स्टीवन ओबेगाडू ने पुरस्कार से सम्मानित किया। आनंद कुमार को वंचित वर्गों के छात्रों की शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

Advertisement

 

आनंद कुमार को सुपर-30 से वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आनंद कुमार को 2023 में पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्हें मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार भी मिल चुका है।

इस मौके पर आनंद कुमार ने कहा "अपने लोगों के बीच रहना और पहचान पाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहां घर से दूर घर जैसा महसूस होता है। बड़े उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए यह एक बड़ी प्रेरणा है। मुझे प्रोत्साहित करने के लिए मैं मॉरीशस के राष्ट्रपति और उप प्रधानमंत्री का आभारी हूं।"

 

बता दें कि सुपर-30 कार्यक्रम के बदौलत आनंद कुमार आज पूरी दुनिया में चर्चित हस्तियों में शुमार किए जाते हैं। इस कार्यक्रम की वजह से उन्हें व्यापक पहचान मिली है। उनके ऊपर फिल्में और कई डॉक्यूमेंट्री बने हैं।

वहीं, दुनिया के कई मशहूर टीवी कार्यक्रमों में वह जा चुके हैं। ">आनंद कुमार के जीवनी को दिखाने के लिए सुपर-30 नाम से ही एक फिल्म बन चुकी है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनका किरदार निभाया है। आनंद कुमार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी आनंद कुमार के सुपर 30 विजन की सराहना कर चुके हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Anand Kumar, Anand Kumar awarded, Anand Kumar awarded for super 30, super 30Anand Kumar bihar, Anand Kumar Hritik Roshan super 30
OUTLOOK 24 August, 2023
Advertisement