Advertisement
18 March 2024

बिहार में NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, , BJP-17, JDU-16 पर लड़ेंगी चुनाव; चाचा पशुपति पर भारी पड़े चिराग

file photo

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर और 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी। वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर और एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों- वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई पर चुनाव लड़ेगी। गया और काराकाट सीटों पर क्रमशः हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है। उन्होंने कहा कि फॉर्मूले पर चर्चा हुई और एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों ने इसे स्वीकार कर लिया हैं।

श्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम की सीट पर बीजेपी लड़ेगी। जेडीयू वाल्मिकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर की सीट पर लड़ेगी।

Advertisement

मंत्री पशुपति पारस के एलजेपी गुट के सीट-बंटवारे सौदे में कोई जिक्र नहीं होने के बाद बिहार बीजेपी प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके साथ बातचीत जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कहना है, "सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। हमने सीटें फाइनल कर ली हैं और अब उम्मीदवारों की सूची भी जल्द घोषित की जाएगी...।" पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीती थी। बीजेपी और जेडीयू ने17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एलजेपी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 18 March, 2024
Advertisement