Advertisement
16 October 2019

मध्यप्रदेश के अस्पताल में शव पर रेंग रही थीं चीटियां, पांच डॉक्टर्स निलंबित

file photo

मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी में एक अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड में रखे गए एक मृतक के शव पर चीटियां रेंगती हुई नजर आईं। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और सिविल सर्जन समेत पांच डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

मृतक की पहचान बालचंद्र लोधी (55) के रूप में हुई है जो तपेदिक से पीड़ित था। लोधी को मंगलवार सुबह शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, कर्मचारियों ने उसकी मृत्यु के बारे में सुबह 8.30 बजे सूचना मिलने के बावजूद घंटों तक शव को उपेक्षित रखा। जब मृतक अस्पताल के बेड पर पड़ा था तब उसकी पत्नी रश्मि लोधी ने उसकी आंख से चीटियां हटाईं।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

Advertisement

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ट्वीटर पर कहा है, ‘शिवपुरी में जिला अस्पताल में एक मरीज की मौत होने पर उसके शव पर चींटियां चलने व इस घटना पर बरती गयी लापरवाही की घटना बेहद असंवेदनशीलता की परियाचक है।‘ वहीं, मामले में सिविल सर्जन सहित पांच डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ants, Found, Crawling, Dead, Patients, Eye, Madhya, Pradesh, Hospital
OUTLOOK 16 October, 2019
Advertisement