Advertisement
23 November 2023

"बाजवा शहनाई" में उमेश गिरी के शब्दों को अनुजा सहाय ने दी आवाज

गायिका अनुजा सहाय ने मुंबई में अपने नए गाने "बाजवा शहनाई" के सफल संगीत लॉन्च का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में सह-कलाकार जोगिंदर बोकेन भी मौजूद रहे। उन्होंने गाने को लिखने वाले उमेश गिरी को भी इसकी सफलता का श्रेय दिया।

गीतकार और संगीतकार उमेश गिरी ने बताया कि "बाजवा शहनाई" एक ऐसी रचना है, जो स्वाभाविक रूप से सामने आई है। उनका कहना है कि ऐसे ही अचानक एक दिन कीबोर्ड पर अभ्यास करते—करते इसके शब्द उनके दिमाग में आए। उन्हें ये इतने अच्दे लगे कि फिर उन्होंने इसे पूरा किया। लॉन्च इवेंट में अनुजा सहाय और जोगिंदर बोकेन की केमिस्ट्री पर भी रोशनी डाली गई। उन्होंने कहा कि गाने के ऑडियो और वीडियो प्रोडक्शन के दौरान भावनात्मक रूप से ज्यादा काम किया गया।

कामाख्या म्यूजिक के ओनर संजय राओले का इस मयूजिक वीडियो के प्रोडक्शनमें अहम योगदान है। फोटोग्राफी का श्रेय सिनेमैगिरी को जाता है। म्यूजिक वीडियो के कोरियाग्राफर यगनेश मारू और निर्देशक सत्येंद्र चौहान हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 23 November, 2023
Advertisement