Advertisement
11 December 2017

शादी के बंधन में बंधे विराट-अनुष्का, कोहली ने साझा की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी की। 

विराट कोहली ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बारे में ट्वीट किया और शादी की तस्वीर शेयर की।

इससे पहले ही ये खबर आ चुकी थीं लेकिन औपचारिक ऐलान बाकी था। 

वहीं एएनआई ने शादी के वेन्यू की भी कुछ तस्वीरें जारी की हैं।

विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाएं पिछले काफी समय से होती रही हैं। इस बार भी विराट कोहली छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। 

शादी मुबारक... विराट-अनुष्का।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Anushka, Virat, virushka, italy, milan, a ushka virat marriage, wedding
OUTLOOK 11 December, 2017
Advertisement