Advertisement
12 July 2017

आतंकी हमले के बाद भी उत्साह बरकरार, अब तक डेढ़ लाख यात्रियों ने किए अमरनाथ दर्शन

दरअसल, अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्री लगातार वैसे ही अमरनाथ यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं, जैसे हमले से पहले कर रहे थे। 11 जुलाई 2017 यानि मंगलवार तक 1 लाख 57,618 यात्रियों ने बाबा बर्फीनी के दर्शन किए।

आंकड़ों के मुताबिक 8 जुलाई को जहां 10763 यात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए, तो वहीं 9 जुलाई को 8167 यात्रियों ने दर्शन किए। 10 जुलाई यानी जिस दिन आतंकियों ने बस पर हमला किया, उस दिन 11921 यात्रियों ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए।

गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई को 10926 यात्रियों ने ही पवित्र अमरनाथ गुफा की दर्शन किए। वहीं, बुधवार को श्रद्धालुओं का एक और नया जत्था हिमालय की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।  

TAGS: Baba Amarnath Yatra, continues, After terrorist attack
OUTLOOK 12 July, 2017
Advertisement