Advertisement
16 February 2022

झारखंड: रूपेश पांडेय के परिवार से मिलने जा रहे कपिल मिश्रा 'हिरासत' में, रांची एयरपोर्ट पर रोका

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपा नेता ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें झारखंड पुलिस ने रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग में मारे गए युवक के परिजनों से बीजेपी नेता मिलने जा रहे थे। हजारीबाग में 17 वर्षीय रूपेश पांडेय की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह मामला राज्य में काफी गर्माया हुई है। ऐसे में पीड़ित परिवार से कपिल मिश्रा मिलने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चार घंटे से हिरासत में हूं, झारखंड सरकार ने मेरे एयरपोर्ट से बाहर निकलने और मीडिया से मिलने पर बैन लगा दिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मृतक रूपेश पांडेय के परिवार से फोन पर बात की, उन्हें ढांढस बंधाया।

इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि रांची एयरपोर्ट पर पुलिस ने दो घन्टे से रोक कर रखा है।

 

दरअसल, 5 फरवरी को बरही के करियादपुर गांव में कथित तौर पर मारपीट के बाद मारे गए रूपेश कुमार पांडे की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह जिलों में पिछले हफ्ते 17 साल के युवक की कथित मॉब लिंचिंग से जुड़ी अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

TAGS: BJP leader, Kapil Mishra, 'detained', Ranchi airport
OUTLOOK 16 February, 2022
Advertisement