Advertisement
28 October 2023

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले झारखंड में मची है लूट, हेमंत ने ही आदिवासियों का किया सर्वाधिक अहित

रांची। प्रदेश भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाग लेने रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार पर आक्रामक रहे। कहा झारखंड में जमीन, माइनिंग जिधर देखिए लूट मची है। भोले भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने इसी समाज को ठगने का काम किया। आदिवासियों का अगर किसी सरकार ने सर्वाधिक अहित किया तो वह हेमंत सरकार ने ही किया।

सकल्प यात्रा के समापन के मौके पर शनिवार को रांची के हरमू मैदान में आयोजित को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन के शासन के दौरान राज्य में धर्मांतरण और तुष्टिकरण को खूब प्रोत्साहन मिला। आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जनता से संवाद के लिए संकल्प यात्रा निकाली थी। इस क्रम में उन्होंने तूफानी यात्रा करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं की जिसमे निशाने पर हेमंत सोरेन और उनकी सरकार रही। उसी के समापन पर रांची में सभा आयोजित की गई थी।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सभा में लोगों से कहा कि अगले चुनाव में इस सरकार को पराजित करने का संकल्प लें। संकल्प यात्रा में बाबूलाल की सभाओं को जनता का समर्थन इसी तरह का संदेश दे रहे हैं। यहां जमीन, बालू और माइनिंग माफिया फल फूल रहे हैं और सरकार सीबीआई और ईडी से कन्नी काटने में लगी है, बचने का प्रयास करती है। गठबंधन के नेता सिर्फ अपना हित साधने में लगे हैं इसलिए ईडी, सीबीआई से परेशान रहते हैं। केंद्रीय एजेंसियां गलत होतीं तो ये अदालत का दरवाजा खटखटाते। जमीन हड़पने को लेकर तो खुद हेमंत अपना और माता- पिता अपना नाम बदल देते हैं। मंदिरों में मुर्तियां तोड़ी जा रही हैं। धार्मिक यात्रायें रोकी जाती हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। सरकार तुष्टिकरण में लगी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हेमंत शासन के दौरान नक्सल और अपराध की घटनाओं में खूब इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने झारखंड के विकास केलिए कई कदम उठाए हैं, केंद्र से भरपूर मदद मिल रही है। वर्ष 2014 तक झारखंड में मात्र 2402 किमी एन एच की सड़क थी जो चार सालों के बाद 7491 किमी गई। 1100 करोड़ की लागत से देवघर में एम्स तैयार हो गया। रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर काम हुआ है। आने वाले समय में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रांची का तैयार होगा। गोड्डा में कोच मेंटेनेंस का डिपो बना। मगर राज्य सरकार केंद्रीय मदद का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही। पीएम आवास योजना से लेकर गरीबों को अनाज की योजना में अनियमितता ही अनियमितता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे, सभा को संबोधित किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 28 October, 2023
Advertisement