Advertisement
03 March 2017

तिहाड़ में कैदियों में ब्लेडबाजी,11 घायल

google

सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ के केंद्रीय कारागार में गुरुवार रात किसी बात को लेकर कैदियों के बीच आपस में झड़प हो गई। दो गुटों में ये कैदी आपस में भिड़ गए और मारपीट की। इस दौरान कैदियों ने एक-दूसरे पर ब्‍लेड से हमला किया। जिसमें 11 कैदी घायल हो गए हैं। घायल कैदियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी दी कि बीती रात कुछ कैदियों को जेल नंबर-3 के कसूरी वार्ड में रखा गया था। कसूरी वार्ड में उस कैदी को रखा जाता है जो कोई कसूर यानी गलती करते हैं। रात करीब 2 बजे ये कैदी बाहर आने के लिए शोर-शराबा करने लगे जिसके बाद उन्होंने आपस में ही मारपीट शुरू कर दी।

TAGS: दिल्‍ली, तिहाड़ जेल, में कैदी, झड़प, ब्‍लेडबाजी, घायल
OUTLOOK 03 March, 2017
Advertisement