Advertisement
09 January 2018

बीएमसी ने ढहाया भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले का अवैध ढांचा

File Photo.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इस बार बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा पर शिकंजा कसा है। सोमवार को बीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला बंगले के कई अवैध ढांचे को गिराया। खबर के मुताबिक शत्रुघ्न

पीटीआई के मुताबिक, एक सिविक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को शत्रुघ्न सिन्हा के आवास 'रामायणा' में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। सिन्हा को इसके लिए नोटिस भी भेजे गए थे। हालांकि भाजपा सांसद ने नोटिस का जवाब दिया था लेकिन उसके बाद कुछ खामियों और  एक्सटेंशन मानकों के निर्माण के उल्लंघन का पता चला। पिछले हफ्ते उन्हें एक और नोटिस भेजा गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा उस समय घर पर ही थे जब बुल्डोजर चलाया गया था। सिविक अधिकारी के अनुसार सिन्हा ने उनके काम में सहयोग किया और उनके घर से अवैध एक्सटेंशन हटाए गए। बता दें कि कलाकार से सांसद बने सिन्हा ने अपने बंगले को आठ मंजिले में परिवर्तित किया था।

Advertisement

निगम अधिकारियों के मुताबिक, जिस पर्यवेक्षण ने मामले की जांच कि थी उसने पाया था कि घर में कई एक्सटेंशन और परिवर्तन किए गए थे। रिफ्यूज एरिया में दो टॉयलेट और एक पेंट्री बनाई गई थी। छत पर भी एक टॉयलेट, एक कार्यालय और एक पूजा घर बनवाया गया था। यह सब अवैध तरीके से बनाए गए थे।

अधिकारी ने आगे कहा कि सभी अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है, लेकिन पूजा घर को छोड़ दिया गया है। इसे कहीं और विस्थापित करने के लिए सिन्हा को समय दिया गया है। अगर इन्होंने पूजा घर यहां से नहीं हटाया तो दुबारा कार्रवाई की जाएगी। हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुसार सिन्हा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर कहा 'सरकार स्वच्छता अभियान के अंतगर्त घर के अंदर टॉयलेट निर्माण को बढ़ावा दे रही थी इसलिए हमने छत पर एक शौचालय निर्माण कराया ताकि बिल्डिंग में काम करने वाले लोग उसे इस्तेमाल में ला सके। मुझे बीएमसी द्वारा इसको हटाये जाने से कोई आपत्ति नहीं है। पूजा घर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मैं अधिकारियों को उनके काम में सहयोग कर रहा हूं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या यशवंत सिन्हा को समर्थन देने पर उन्हें ये खामियाजा भुगतना पड़ा तो उन्होंने हंसते हुए इसे टाल दिया।

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब बीएमसी ने की किसी पर गाज गिरी हो। इससे पहले अभिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकारों के घर अवैध निर्माण पर बीएमसी कार्रवाई कर चुकी है। गोरेगांव पूर्व में फिल्म सिटी के पास स्थित बंगलों में अवैध निर्माण को लेकर बृहन्‍मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने महानायक अमिताभ बच्चन और अन्य को नोटिस जारी किया था। एक आरटीआई के जरिए यह जानकारी सामने आई है। आरटीआई अनिल गलगली ने दायर की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BMC, illegal extensions, Shatrughan Sinha, BJP
OUTLOOK 09 January, 2018
Advertisement