Advertisement
07 February 2025

सेंट स्टीफेंस कॉलेज, मयूर विहार के स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल

सेंट स्टीफेंस कॉलेज, मयूर विहार के स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल

दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और एक स्कूल को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मयूर विहार के एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल को भेजे गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह सात बजकर 42 मिनट पर सेंट स्टीफेंस कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। हमारे बम निरोधक और श्वान दस्ते पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।’’

पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है। अधिकारी ने कहा कि कई टीम परिसर की जांच कर रही हैं।

Advertisement

#WATCH वीडियो मयूर विहार फेज 1 में एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल से है। यह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई स्कूलों में से एक है जिनमें आज बम की धमकी मिली है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर की जांच की गई। कुछ भी असामान्य नहीं मिला। pic.twitter.com/LPfCYioFzg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025

TAGS: Bomb threat, email sent, St. Stephen's College, Mayur Vihar school
OUTLOOK 07 February, 2025
Advertisement