Advertisement
31 October 2022

मंगलवार को मोरबी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राहत और बचाव कार्य का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे, जहां मच्छु नदी पर बना एक केबल पुल टूटने से कम से कम 134 लोग मारे गए हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की कि मोदी मंगलवार दोपहर को मोरबी का दौरा करेंगे।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर दूर मोरबी में बचाव अभियान जोरशोर से चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारतीय वायु सेना और नौसेना के साथ स्थानीय कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं।

Advertisement

इस समय गुजरात का दौरा कर रहे मोदी ने रविवार को पुल टूटने की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने एक भावुक संदेश में कहा, ‘‘मैं केवडिया में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी पुल हादसे में मरने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर के कलाकारों को केवडिया में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देनी थी लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है।

TAGS: Morbi Tragedy, PM Narendra Modi, Morbi Bridge Collapse, Morbi Bridge
OUTLOOK 31 October, 2022
Advertisement