Advertisement
08 August 2025

पानी में डूबी इमारतें, फैला हुआ मलबा; ISRO ने जारी की धराली तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। धराली गांव में बादल फटने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। प्रभावितों को निकालने के लिए राहत बचाव अभियान जारी हैं।  रेस्क्यू ऑपरेशन का आज चौथा दिन है। अब तक फंसे 657 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस आपदा की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की हैं। बादल फटने के बाद भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे कई इमारतें पानी में डूब गईं, सड़कों पर मलबा भी बिखरा हुआ नजर आया।

इसरो ने धराली की दो सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इनमें एक तस्वीर तबाही से पहले की है, जबकि दूसरी तस्वीर तबाही के बाद की है। पहली तस्वीर 13 जून 2024 की है, वहीं दूसरी फोटो 7 अगस्त 2025 की है। हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर में मलबा फैला हुआ दिखाई दे रहा है। अहम बात यह है कि नदी ने भी अपना रास्ता बदल लिया है। इमारतें पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। बादल फटने के बाद भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे कई लोग लापता भी हो गए।

Satellite Insights Aiding Rescue & Relief Ops

ISRO/NRSC used Cartosat-2S data to assess the devastating Aug 5 flash flood in Dharali & Harsil, Uttarakhand.

High-res imagery reveals submerged buildings, debris spread (~20ha), & altered river paths, vital for rescue teams on… pic.twitter.com/ZK0u50NnYF
— ISRO (@isro) August 7, 2025

Advertisement

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आपदा को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार (5 अगस्त) दोपहर के बाद आई त्रासदी को उन्होंने आंखों के सामने घटते देखा। ढलानों से बहता हुआ मलबा नीचे की ओर आ गया जिसमें आधे से ज्यादा धराली गांव तबाह हो गया। कई स्थानीय लोगों ने कहा कि लापता लोगों की संख्या 150 से कम नहीं होगी।

उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन ने तेजी से चल रहा है। सेना चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचा रही है। भारी मशीनरी व रसद सामग्री वहां भेजी जा रही है। एमआई 17 समेत 8 निजी हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू में जुटे हैं। इनकी मदद से 112 लोगों को एयरलिफ्ट कर देहरादून पहुंचाया गया।

बता दें कि आपदा की जगह पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, फायर और राजस्व की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Buildings submerged in water, debris scattered, ISRO, satellite images, Dharali devastation
OUTLOOK 08 August, 2025
Advertisement