Advertisement
06 January 2022

'बुल्ली बाई' ऐप केस: दिल्ली पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को असम से किया गिरफ्तार, मामले में चौथी गिरफ्तारी

‘बुल्ली बाई ऐप’ की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ स्पेशल सेल ने असम से मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई है और वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंचेगा।

आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि असम से गिरफ्तार नीरज बिश्नोई, गिटहब पर ‘बुल्ली बाई’ का मुख्य साजिशकर्ता और निर्माता और ऐप का मुख्य ट्विटर अकाउंट धारक है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है। असम से गिरफ्तार किया गया नीरज बिश्नोई असम के दिगंबर जोरहाट का रहने वाला है, जिसकी उम्र 21 साल है। नीरज बिश्नोई सीएससी वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में बी.टेक सेकेंड इयर का छात्र है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई गिटहब प्लेटफॉर्म पर "बुल्ली बाई" ऐप का मुख्य साजिशकर्ता और निर्माता है और "बुल्ली बाई" का मुख्य ट्विटर खाता धारक भी है। उन्हें दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस की साइबर सेल, जो मामले की जांच भी कर रही है, ने तीन गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें एक 19 वर्षीय महिला, जिसे मुख्य अपराधी माना जाता है, को उत्तराखंड से, एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को बेंगलुरु से और एक अन्य जिसकी उम्र 21 वर्षीय, को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'Bulli Bai' app case, Main conspirator, arrested, Delhi Police, IFSO special cell, Assam
OUTLOOK 06 January, 2022
Advertisement