Advertisement
29 January 2020

कैबिनेट फैसलेः विशेष मामलों में 24 सप्ताह तक के गर्भ गिराने की अनुमति मिलेगी

केंद्रीय कैबिनेट ने विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए गर्भपात की अवधि 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह कर दी है। इसके चलते बलात्कार की शिकार महिलाओं, दिव्यांग और नाबालिग लड़कियों का 24 सप्ताह तक का गर्भ गिराने की अनुमति होगी।

एमटीपी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर

सरकारी बयान के अनुसार कैबिनेट मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमेंडमेंट) बिल, 2020 को मंजूरी दे दी है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट 1971 में संशोधन का विधेयक आगामी बजट सत्र में संसद में पेश किया जाएगा। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कानून में इस  संशोधन से सुरक्षित गर्भपात सुनिश्चित होगा और इससे बलात्कार की शिकार महिलाओं, नाबालिग लड़कियों और दिव्यांग महिलाओं को सहायता मिलेगी। उन्हें गर्भ ठहरने का अहसास देरी से होता है। ऐसे में गर्भपात न होने पर कई तरह की मानसिक और सामाजिक समस्याएं पैदा होती हैं।

Advertisement

नेशनल कमीशन ऑफ होमियोपैथी में संशोधन

कैबिनेट ने नेशनल कमीशन ऑफ होमियोपैथी में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इससे होमियोपैथी शिक्षा में आवश्यक नियामकीय सुधार हो सकेंगे। यह विधेयक राज्यसभा में लंबित है। इससे आम जनता के हितों की रक्षा के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही तय होगी। यह कमीशन देश में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: abortions, Cabinet, MTP (Amendment) Bill, Homoeopathy
OUTLOOK 29 January, 2020
Advertisement