Advertisement
18 July 2018

12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप पर मौत की सजा का बिल मानसून सत्र में पेश होगा

file photo

केंद्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को मौत की सजा देने से जुड़ा विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा। इसे पेश करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद की मंजूरी मिलने के बाद आपराधिक कानून (संशोधन) बिल 2018 आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा। यह अध्यादेश 21 अप्रैल को तब लाया गया था जब देश भर में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने के बाद रोष व्याप्त था। प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए बिल को मंजूरी दी गई।

बिल में कहा गया है कि 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म करने के मामलों में दोषी ठहराए गए व्यक्ति के लिए मौत की सजा देने की बात कही गई है। इसके अलावा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सख्त सजा को सात साल से बढ़ाकर दस साल करने और इसे आजीवन कारावास तक में तब्दील करने की बात कही गई है।

Advertisement

इस बिल के अनुसार 16 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म करने की सजा को बढ़ाकर दस से 20 साल कर दिया गया है। यह सजा आजीवन कारावास तक बढ़ाई  जा सकती है। इस सजा के अनुसार आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Cabinet, introduce, bill, Parliament, death, penalty, rape
OUTLOOK 18 July, 2018
Advertisement