Advertisement
23 January 2017

गुजरात में कार-ट्रक की भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

गुजरात में बनासकांठा जिले के देसा शहर के नजदीक एक कार और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देसा तालुक थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार देर रात देसा के नजदीक भिलदी राजमार्ग के अखोल क्रॉस रोड पर उस समय हुआ जब सात लोगों को लेकर जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में चार महीने के एक शिशु सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर डी डी गोहिल के मुताबिक, पीडि़तों की पहचान यासिन मेमन, रिजवान मेमन, इकबाल मेमन, रेहाना मेमन और अयान मेमन के रूप में की गई है। ये सभी बनासकांठा के पालनपुर के निवासी थे।

TAGS: गुजरात, सड़कदुर्घटना
OUTLOOK 23 January, 2017
Advertisement