Advertisement
09 December 2017

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, बधाई देने दिल्ली पहुंचे राहुल

File Photo

शनिवार को शुरू हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच 10 जनपथ के बाहर जश्न का माहौल है। दरअसल, आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इस खास दिन को लोग 10 जनपथ के बाहर पटाखे फोड़कर और तमाम अन्य तरीकों से उनके जन्मदिन का उल्लास मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

आज सोनिया गांधी 71 साल की हो गईं। इस बीच गुजरात चुनाव के प्रचार में व्‍यस्‍त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने दिल्ली पहुंचे हैं। आज 9 दिसंबर को ही गुजरात में प्रथम चरण का चुनाव है। उत्तर गुजरात में आज से ही राहुल का दौरा भी शुरू हो रहा है इसलिए राहुल कुछ घंटों के लिए सोनिया के जन्मदिन के लिए वडोदरा से दिल्ली पहुंचे हैं। सोनिया के बर्थ डे पर पार्टी कार्यालय को खूब सजाया गया है।

इन नेताओं ने दी बधाई

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी समेत कई और बड़े नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की श्‍ाुभ्‍ाकामना की।


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी को बधाई दी और कहा, समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं ट्वीट के जरिए दीं। उन्होंने 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ्, शांतिपूर्ण, सफल, समृद्ध और फलदायी जीवन की कामना करता हूं। जय हिन्द!


सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा ने सोनिया के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थ डे. सासू मां, आपने मुझे हमेशा अच्छी सलाह, बिना शर्त प्रेम और स्नेह दिया है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी औऱ शांति की कामना करता हूं। ये साल अापका सबसे शानदार साल हो।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Celebrations, Congress President, Sonia Gandhi, birthday, rahul, delhi
OUTLOOK 09 December, 2017
Advertisement