Advertisement
10 August 2017

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: कोर्ट ने आरोपी विकास और आशीष को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

पीटीआई के मुताबिक, चंडीगढ़ कोर्ट ने आईएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ और कार से पीछा करने के मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और आरोपी आशीष को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

बता दें कि बुधवार को इन दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और गुरुवार को इनकी चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी होनी थी। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत से दोनों को दो दिन के लिए रिमांड पर भेजने की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विकास ने स्वीकार कर लिया कि वह वर्णिंका का पीछा कर रहा था। 

इससे पहले बुधवार को ही पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समन भेजा था जिसे विकास बराला के लेने से इंकार करने के बाद पुलिस ने घर की दीवार पर चिपका दिया था। इसके बाद पूछताछ के लिए पेश न होने पर चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की। बाद में पुलिस ने विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

TAGS: Chandigarh court, remands, Vikas Barala and Ashish Kumar, two-day, police custody
OUTLOOK 10 August, 2017
Advertisement