Advertisement
30 December 2017

पूर्व सांसद देवव्रत सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा

File Photo

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रवक्ता देवव्रत सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है ‌कि उन्होंने उपेक्षा से दुखी होकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।

देवव्रत सिंह के अब जोगी कांग्रेस में जाने की खबर चल रही है, लेकिन कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। कहा जा रहा है कि देवव्रत सिंह की नाराजगी का अहसास तो कांग्रेस को था, लेकिन नाराजगी इस्तीफे में बदलेगी ऐसी किसी को कल्पना नहीं थी। देवव्रत सिंह के इस्तीफे की खबर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उहापोह की स्थिति है।

कई कांग्रेसी नेताओं ने खुद फोन कर एक-दूसरे से इस खबर की पुष्टि करते रहे कि आखिर ये खबर सही है या गलत। कांग्रेस के भीतर असमंजस का सिलसिला तब जाकर खत्म हुआ, जब देवव्रत सिंह ने खुद राजनांदगांव में प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ऐलान कर दिया कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

देवव्रत सिंह अभी भले ही हाशिए पर हैं, लेकिन एक वक्त देवव्रत सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार होते थे। वे  एक बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके है।

नेता प्रतिपक्ष टी.एस सिंहदेव का कहना है कि पार्टी में, उनका स्थान, उनका सम्मान पूरी तरह है और यदि कोई बात उन्हें आहत कर गई थी तो उन्हें बताना था, ये इस्तीफा दे देना तो सही नहीं है, मैं उनसे बात करूंगा।  

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने कहा है कि देवव्रत से नाराजगी की वजह जानी जाएगी। कुछ बातें अगर होंगी तो उसे मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chhattisgarh Congress leader, Devvrat Singh, quits, party
OUTLOOK 30 December, 2017
Advertisement