Advertisement
21 November 2020

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

FILE PHOTO

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में अब कॉमेडियन भारती सिंह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया ने एनसीबी से पूछताछ में ड्रग्स के सेवन के बात कबूली ली है।

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। घर से गांजा मिलने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। पति से अभी पूछताछ चल रही है। माना जा रहा है कि कभी भी पति को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

एनसीबी की कार्रवाई बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया सांठगांठ में चल रही जांच का हिस्सा है।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद ड्रग मामले की जांच चल रही है।सितंबर से अब तक,एनसीबी ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और सुशांत के लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती शामिल हैं, जो अब जमानत पर बाहर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Comedian, Bharti Singh, arrested, drug, NCB
OUTLOOK 21 November, 2020
Advertisement