Advertisement
08 September 2023

उपचुनाव: केरल की पुथुपल्ली सीट से जीते कांग्रेस प्रत्याशी चांडी ओमन, अन्य सीटों का हाल जानें

उपचुनाव: केरल की पुथुपल्ली सीट से जीते कांग्रेस प्रत्याशी चांडी ओमन, अन्य सीटों का हाल जानें

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि केरल के पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चांडी ओमन की जीत हो गई है। इससे पहले त्रिपुरा के बॉक्सानगर और धनपुर से बीजेपी उम्मीदवार जीत गए। घोसी सीट पर अभी भी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 

त्रिपुरा की इन सभी सीटों पर हाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, बॉक्सानगर से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन जबकि धानपुरा से भाजपा प्रत्याशी बिंदु देबनाथ की जीत हो गई है। वहीं, केरल के पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चांडी ओमन विधायक चुने गए हैं।

 

Advertisement

 

यूपी की घोसी विधानसभा सीट से अभी भी समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के घोसी में दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक के रूप में फिर से चुने जाने के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। चौहान सपा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह के खिलाफ चौहान को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड के बागेश्वर से भाजपा की पार्वती दास आगे हैं जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय और झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी लीड कर रही हैं।

TAGS: Kerla bi election, Congress wins puthupalli seat, chandi oman wins kerla bi election, Indian politics, kerla bi election,
OUTLOOK 08 September, 2023
Advertisement