Advertisement
29 March 2018

कांग्रेस ने नए पोल के साथ सुषमा स्वराज को रीट्वीट करने की दी चुनौती

File Photo

हाल ही में इराक में 39 भारतीयों की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कामकाज पर अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोल किया था। इस पोल में लोगों ने सुषमा स्वराज की सराहना की और कांग्रेस पर प्रश्न उठाए। इस पोल को सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।

कांग्रेस पार्टी के इस पोल 76 फीसदी लोगों ने सुषमा स्वराज का समर्थन किया था। यह पोल कांग्रेस पार्टी को उल्टा दांव साबित हुआ। इस पोल में कांग्रेस पार्टी 76 प्रतिशत वोटरों ने कांग्रेस पार्टी के सवाल के जवाब में कहा। पार्टी की ओर से पूछा गया था कि इराक में 39 भारतीयों का मारा जाना सुषमा स्वराज की नाकामी है।

अपने इस कदम से बैकफुट पर आने के बाद कांग्रेस ने फिर दूसरा पोल डाला है। इस बार कांग्रेस पार्टी का दावा है कि उसने बातें ज्यादा साफ तरीके से रखी हैं। इसी के साथ पार्टी ने सुषमा स्वराज को फिर रीट्वीट करने की चुनौती दी है।

Advertisement

नए ट्वीट में पार्टी ने पोल में भाग लेने वालों को दो ऑप्शन दिए हैं। इसमें इराक में मारे गए भारतीय और डोकलाम का अनसुलझा विवाद दिया गया है। इन्हीं में से सुषमा के कामकाज पर प्रश्न उठाया गया है। इस बार पार्टी ने न का ऑपशन दिया ही नहीं है। कुछ समय के पहले तक 11400 वोट पड़े थे। कई लोगों ने फिर कांग्रेस को इसी मुद्दे पर घेरा। कुछ लोगों ने अपनी ओर से पोल करने की सलाह दे डाली है।

बता दें कि कुछ दिन पहले संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि इराक में लापता हुए 39 भारतीयों की हत्या कर दी गई थी। सभी की पहचान डीएनए टेस्ट के बाद कर ली गई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, sushma swaraj, retweet
OUTLOOK 29 March, 2018
Advertisement