Advertisement
25 July 2018

पनगढ़िया, रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमण्यम की बातों पर ध्यान दे सरकार: चिदंबरम

File Photo

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर अरविंद पनगढ़िया, रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमण्यम की परोक्ष प्रतिकूल टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने जो ‘सच’ बयां किया है उस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। 

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सरकार को उन लोगों को सुनना चाहिए जो सत्ता से सच बोल रहे हैं। तीन प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने आज यही किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अरविंद पनगढ़िया ने सरकार की व्यापार नीति की अज्ञानता और आयात संबन्धी विकल्प को लेकर सरकार की हड़बड़ाहट के बारे में स्पष्ट रूप से लिखा है। डॉक्टर रघुराम राजन ने ज्ञान प्रधान समाज बनने के लिए ‘विरोध को सहन करने की जरूरत’ के बारे में बात की है।

चिदंबरम ने कहा कि डॉक्टर अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने के अनुभव के आधार कहा है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार को हमेशा क्यों ईमानदार और नि:स्वार्थ सलाह देनी चाहिए। उनको इसका दुख है कि नोटबंदी पर उनकी सलाह नहीं ली गई।

Advertisement

गौरतलब है कि मोदी सरकार में पनगढ़िया नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राजन रिजर्व बैंक के गवर्नर और सुब्रमण्यम मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं।     

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, p chidambaram, india's top economists, raghuram rajan, arvind subramanyam, arvind pangaria
OUTLOOK 25 July, 2018
Advertisement