Advertisement
12 May 2018

जब पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार, देखें तस्वीरें

Twitter

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार यानी आज फिर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जनता दरबार लगाया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात और कई मसलों पर चर्चा की। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।

अपने कर्नाटक दौरे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार यानी 12 मई को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।

Advertisement

पार्टी मुख्यालय में आम जनता से मुलाकात करते राहुल गांधी... 

कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मसलों पर चर्चा करते कांगेस अध्यक्ष..

इससे पहले भी राहुल लगा चुके हैं जनता दरबार

इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी इसी तरह कांग्रेस दफ्तर में आम लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे हैं। उस दौरान भी उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी शिकायत लेकर पहुंचे कई आम लोग भी शामिल थे।

कर्नाटक में चुनाव आज 

गौरतलब है कि कर्नाटक में आज यानी 12 मई को मतदान जारी है। चुनाव एक ही चरण में होगा और 15 मई को मतगणना होगी। 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कर्नाटक में कांग्रेस के सिद्धरमैया की सरकार है।

विधानसभा में कांग्रेस के 122 विधायक हैं, जबकि भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी है और उसके पास 40 विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress President, Rahul Gandhi, meets, with people, party workers, at AICC HQ, iN Delhi
OUTLOOK 12 May, 2018
Advertisement