Advertisement
14 February 2018

दिल्ली: कर्नाटक दौरे के बाद कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, कई मामलों पर की चर्चा

File Photo

चार दिवसीय कर्नाटक दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्तओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई मसलों पर चर्चा भी की।

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के लिए कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकता पहुंचे और अपनी बातें राहुल गांधी को सुनाईं। इस दौरान कई अन्य मुद्दों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ राहुल ने चर्चा की।

 

Advertisement

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। इससे पहले 7 फरवरी को वे पहली बार कांग्रेस दफ्तर में आम लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले थे। उस दौरान भी उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी शिकायत लेकर पहुंचे कई आम लोग भी शामिल थे।

TAGS: Congress President Rahul Gandhi, met with party workers, at the AICC headquarters
OUTLOOK 14 February, 2018
Advertisement