Advertisement
18 May 2025

भारत का संविधान सर्वोच्च है, इसके स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए: सीजेआई गवई

file photo

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने रविवार को जोर देकर कहा कि न तो न्यायपालिका और न ही कार्यपालिका, बल्कि भारत का संविधान सर्वोच्च है और इसके स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश न केवल मजबूत हुआ है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक मोर्चों पर भी विकसित हुआ है और ऐसा करना जारी है।

न्यायमूर्ति गवई, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरूआत में 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी, ने अपने अभिनंदन समारोह और बार काउंसिल महाराष्ट्र एवं गोवा द्वारा आयोजित राज्य वकीलों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "न तो न्यायपालिका, न ही कार्यपालिका और न ही संसद सर्वोच्च है, बल्कि भारत का संविधान सर्वोच्च है और तीनों अंगों को संविधान के अनुसार काम करना है।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश का बुनियादी ढांचा मजबूत है और संविधान के तीनों स्तंभ समान हैं। उन्होंने कहा, "संविधान के सभी अंगों को एक-दूसरे के प्रति उचित सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए।" इस कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति गवई द्वारा सुनाए गए 50 उल्लेखनीय निर्णयों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 18 May, 2025
Advertisement