Advertisement
07 July 2019

मध्य प्रदेश डीजीपी के विवादित बोल, किडनैपिंग के लिए लड़कियों की आजादी को बताया जिम्मेदार

File Photo

लड़कियों की आजादी को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने अपहरण की घटनाओं के लिए लड़कियों की आजादी को जिम्मेदार ठहराया है। सिंह ने कहा कि आजकल लड़कियां स्वतंत्र ज्यादा हो रही हैं। इसके साथ ही ऐसे मामले भी अधिक हुए हैं, जिसमें वह घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट होती है किडनैपिंग की। उधर, डीजीपी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

महिला संबंधी अपराधों पर जागरूकता के एक कार्यक्रम में डीजीपी ने यह विवादित बयान दिया। डीजीपी ने बयान में कहा, 'एक नया ट्रेंड आईपीसी 363 के रूप में देखने को मिल रहा है। लड़कियां स्वतंत्र ज्यादा हो रही हैं। स्कूल और कॉलेजों में वे जा रही हैं। वहां उनका दूसरों लड़कों के साथ सामना हो रहा है, इंटरैक्शन हो रहा है, यह भी एक सच्चाई है।'

'लड़कियां घर से जाती हैं, रिपोर्ट किडनैपिंग की होती है'

Advertisement

इस दौरान सिंह ने इन मामलों को अपहरण से भी जोड़ा। डीजीपी ने आगे कहा, 'ऐसे मामलों में यह वृद्धि देखने को मिली है कि लड़कियां घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट किडनैपिंग की होती है।' डीजीपी के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसे लेकर सिंह के खिलाफ काफी तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। लोगों ने उनके इस बयान की निंदा की है।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Controversial statement, MP DGP, VK Singh, responible, kidnapping
OUTLOOK 07 July, 2019
Advertisement