Advertisement
09 June 2020

देश में कोरोना संक्रमित दो लाख 74 हजार के पार, अब तक 7,700 की मौत, महाराष्ट्र में 24 घंटे में 120 ने गंवाई जान

FILE PHOTO

कोरोनावायरस महामारी से भारत समेत दुनिया  के कई देश जूझ रहे हैं। देश में में कोरोना संक्रमितों का संख्या बढ़कर 2,74,085 हो गई है। Covid19india.org के मुताबिक, भारत में कोरोना के अभी 1,32,460 एक्टिव मामले हैं। जबकि 1,33,910 लोग स्वस्थ या डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 7,700 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 8,157 मामले सामने आए हैं जबकि 227 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 2,66,598 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7466 मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल देश में 1,29,917 एक्टिव केस हैं और 1,29,215 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 71 लाख के ऊपर जा चुका है और 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र: 90 हजार के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 90 हजार के आंकड़े को पार गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2259 नए केस सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 90787 हो गई है। फिलहाल 44849 एक्टिव केस हैं और अभी तक 42638 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 3289 लोगों की जान गई है। मुंबई में संक्रमण के 1015 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 50,878 पहुंच गई है। 

Advertisement

यूपी में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 11 हजार के पार

यूपी में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 11,335 हो गई है, जिनमें कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 4365 है और पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजो की संख्या 6669 है। आगरा में कुल केस 986 , गौतमबुद्ध नगर 727 , कानपुर नगर 555, मेरठ 553, गाजियाबाद 531 और लखनऊ में 480 पॉजिटिव केसों की संख्या है। गौतम बुद्ध नगर में 38 और कोरोना मामले दर्ज़ किए गए।

पश्चिम बंगाल में 372 नए मामले, गुजरात में 33 ने गंवाई जान

पश्चिम बंगाल में 372 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 8,985 हो गए हैं। इनमें से 4950 सक्रिय हैं और 3620 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक यहां कुल 415 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 470 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 21,044 हो गई है। इनमें से 14,373 लोग ठीक हो चुके हैं और 1313 लोगों की मौत हो गई है।

जम्मू कश्मीर में अब तक 4346 कोरोना पॉजिटिव, आंध्र प्रदेश में दो की मौत

जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना के 4346 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 939 मामले जम्मू से और 3407 कश्मीर से हैं। अब तक यहां 48 लोगों (5 जम्मू, 43 कश्मीर) की मौत हो चुकी है, जबकि 1506 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। हरियाणा में आज कोरोना के 355 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 5209 हो गए। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 147 नए मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 3990 हो गई है।

तमिलनाडु में 21 की मौत, गोवा में 29 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना के 1685 मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 34,914 हो गई है। जिनमें 16,279 मामले सक्रिय हैं, 18,325 ठीक हो चुके हैं और अब तक 307 लोगों की मौत हो गई है। गोवा में कोरोना के 29 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 359 हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona, infected, country crossed, two lakh, 73 thousand, 7, 558, died, 120 lost, their, lives, 24 hours, Maharashtra
OUTLOOK 09 June, 2020
Advertisement