Advertisement
29 June 2020

कोरोना योद्धा रहे डॉ. असीम गुप्ता के परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर असीम गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कोरोना योद्धा डॉ. असीम के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह सम्मान राशि डॉ. असीम गुप्ता की पत्नी एवं परिजनों को दी जाएगी।

इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनायक अस्पताल के डॉ असीम गुप्ता हम सब के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू में उनकी ड्यूटी थी और वह कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉ. असीम गुप्ता लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में बहुत सीनियर डॉक्टर थे। उनकी पत्नी को भी कोरोना हो गया था, लेकिन वो अब ठीक हैं। उनके साथी बताते हैं कि कितनी शिद्दत और मेहनत से वह मरीजों की सेवा करते थे।

डॉ. गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल के आइसीयू के इंचार्ज और सीनियर कंसलटेंट थे

Advertisement

मरीजों की सेवा करते करते वह खुद 3 जून को कोरोना से पीड़ित हो गए। डॉ. असीम गुप्ता हम सबके लिए एक प्रेरणा है और हम सब दिल्ली वासी उनकी इस सेवा को नमन करते हैं। दिल्ली सरकार उनके सम्मान में उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। यह एक छोटी सी राशि है जो देश और दिल्ली के लोगों की तरफ से उनके परिवार को दी जाएगी। डॉ. असीम गुप्ता दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल के आइसीयू के इंचार्ज और सीनियर कंसलटेंट थे। वह करीब दो हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनकी हालत में सुधार हुआ था लेकिन रविवार सुबह उन्होंने इस महामारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। डॉ. असीम गुप्ता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पूर्वी दिल्ली के उपाध्यक्ष भी थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona, warrior, Dr. Aseem Gupta's, family, gets one crore
OUTLOOK 29 June, 2020
Advertisement