Advertisement
01 July 2020

प्रतिबंध होने के बाद टिक टॉक स्टार्स ने कहा, करोड़ों रुपए भी इस प्रसिद्धि को नहीं खरीद सकते

File Photo

टिक टॉक की दुनिया में लाखों युवा हैं जिनके मिलियन में फॉलोअर हैं। लेकिन अब इसके दरवाजे भारतीय युवाओं के लिए बंद हो गए हैं। दरअसल, चीन सीमा तनाव के बाद भारत सरकार ने सोमवार को चीनी ऐप टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया। इस बीच अब ये सवाल उठने लगा हैं कि इसके फॉलोअर का क्या होगा? 28 साल के सुमित जैन महाराष्ट्र के धुले में रहते हैं। सुमित के टिक-टॉक पर 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो कहते हैं, “आप एक छोटे से गांव में रह सकते हैं। आप पूरे देश को अपनी प्रतिभा भी दिखाते हैं।“ फिल्म 3 इडियट्स के एक डायलॉग को दुहराते हुए जैन कहते हैं, “हर व्यक्ति में कुछ प्रतिभा होती है। इसे खोजने का प्रयास करना चाहिए।“

'जो भी होता है, अच्छे के लिए होता'

सुमित जैन ऐप पर उत्साहित डांस वाला वीडियो अपलोड करते हैं। प्राय: वो कॉमेडी और भावनात्मक वीडियो भी टिक टॉक पर डालते हैं। जैन को सेल्फी के लिए अक्सरहां सड़क पर लोगों से संपर्क करना पड़ा। वे कहते हैं कि करोड़ों रुपए भी इस ख्याति को नहीं खरीद सकते हैं। टिक-टॉक पर लगे प्रतिबंध ने उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच लाकर छोड़ दिया है। वो कहते हैं, "मैं अन्य प्लेटफार्मों को तलाशने की कोशिश करूंगा। अपने टैलेंट को साझा करूंगा। जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है।”

Advertisement

टिक टॉक से मिली प्रसिद्धि

इसी तरह की एक और टिक-टॉक स्टार जया चौधरी हैं जो बीस साल की हैं। ऐप पर ये जया जेरी के नाम से जानी जाती है। सुबह जगते ही इन्होंने टिक टॉक पर वीडियो बनाने का सोचा तभी उन्हें इस बात का हसास हुआ कि इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली की रहने वाली जया कॉलेज में दूसरे साल की छात्रा हैं। वो एक डांस ग्रुप का हिस्सा भी है। इसके माध्यम से जया ने कई बड़े टीवी शो में हिस्सा भी लिया है। जया के टिक टॉक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वो बताती हैं, “यह सिर्फ मस्ती के लिए था। इस पर बहुत सारे व्यूज और लाइक्स मिलते हैं। अच्छी जिंदगी थी। दोस्त कहते थे, ‘तू तो बहुत छा रही है।‘ हर कोई तारीफ कर रहा है। जिंदगी में और क्या चाहिए।“

ऐप पर प्रतिबंध की खबर सुनते ही जया का “मूड खराब” हो गया। ऐप पर वीडियो का बैकअप न होना... उन्हें काफी धक्का लगा है। वो कहती हैं, “भारत भी एक ऐप बना रहा है। हो सकता है, मेरी वीडियो वहां बहाल हो जाएं।”

इन्हें माइकल जैक्सन के नाम से जाना जाता

इसी तरह के एक अन्य टिक टॉक स्टार अठारह वर्षीय युवराज सिंह परिहार हैं, जिन्हें अधिक आशा है। राजस्थान के जोधपुर से आने वाले परिहार कहते हैं कि लोगों को अपने टैलेंट पर ध्यान देना चाहिए। वो कहते हैं कि अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म नहीं है। वो टिक टॉक पर बाबा जैक्सन के नाम से जाने जाते हैं। इस युवा माइकल जैक्सन के करीब 6.1 मिलियन फॉलोअर हैं। परिहार पांच महीने पहले दिल्ली आए थे। कुछ शो और इवेंट्स में काम मिलने के बाद लॉकडाउन हो गया और वो अपने घर जोधपुर लौट गए। ऐप पर लगे प्रतिबंध ने उनके जज्बे को कम नहीं किया है। वो कहते हैं कि अपने फॉलोअर के लिए उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काम करना और वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया है।  

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Crores Of Rupees, Couldn’t Have Bought The Fame, TikTok Stars, React To App Ban
OUTLOOK 01 July, 2020
Advertisement