Advertisement
08 March 2018

दाऊद इब्राहिम का करीबी टकला गिरफ्तार, दुबई से मुंबई लाया गया

दाऊद इब्राहिम का करीबी टकला गिरफ्तार, दुबई से मुंबई लाया गया

भारत के सबसे वांछित अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी मुश्ताक मोहम्मद फारूक उर्फ फारूक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर आज मुंबई लाया गया। टकला 1993 के मुंबई बम धमाकों का आरोपी भी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। 


उन्होंने यहां बताया कि फारूक टकला को एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह मुंबई लाया गया। उसे आज मुंबई में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। फारूक टकला 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के बाद देश से फरार हो गया था। उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। फारूक टकला के खिलाफ हत्या, फिरौती और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। 

Advertisement

मुंबई धमाके के 27 आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं और उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

TAGS: Dawood, aide, arrested, Mumbai, dubai, cbi
OUTLOOK 08 March, 2018
Advertisement