Advertisement
08 February 2018

दिल्ली: पुलिस बैरिकेड के बीच लगे तार में फंसकर युवक की मौत, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

File Photo

राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार देर रात करीब 1 बजे एक शख्स बाइक से जा रहा था। इलाके में पुलिस ने 4 बैरिकेड लगा रखे थे और दो बैरिकेड के बीच में तार बांधा हुआ था ताकि दोनों बैरिकेड को जोड़ा जा सके। बाइक से गुजरते हुए जब वह शख्स वहां से गुजरा तो तार के बीच आ गया, तार उसके गले में फंस गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक नाम से हुई है। वह ओला कैब चलाता है और डीजे का भी काम करता है। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए नेताजी सुभाष प्लेस एसएचओ अरविन्द को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 बीट कांस्टेबल्स और डिवीजन वालो को सस्पेंड कर दिया है।

मां ने की न्याय की मांग

Advertisement

मृतक की मां न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की कि ये हादसा कैसे हुआ इसकी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदार हैं उनको सजा मिलनी चाहिए। 

मृतक के रिश्तेदार सुनील का बयान

अभिषेक की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि रास्ते में बैरिकेड थे और उसको तार से बांधा गया था। जब वो आ रहा था, तो इतना अंधेरा था कि उसको वो तार नजर नहीं आया औ वो तार उसके गले में फंस गया।  कुछ समय बाद यहीं पे उसकी मौत हो गई। उस दौरान इस जगह पर कोई पुलिस वाला भी नहीं था, स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की। सुनिल ने आरोप लगाया कि यहां पर पीसीआर वैन होनी चाहिए थी। ये घटना होने से 15 मिनट पहले भी एक और आदमी के गले पर तार से निशान लगा था।   


 


 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 21-year-old motorcyclist died, after his neck, stuck in a wire, SHO Netaji Subhash Place, sent to district line
OUTLOOK 08 February, 2018
Advertisement