Advertisement
29 August 2019

दिल्ली में 29 अक्टूबर से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

File Photo

दिल्ली में रहने वाली महिलाएं 29 अक्टूबर से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं बिलकुल फ्री में यात्रा कर सकेंगी। बसों में मुफ्त यात्रा के लिए बस कंडक्टर महिला यात्रियों को सिंगल जर्नी पास जारी करेगा।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली विधानसभा ने ट्रांसपॉर्ट डिपार्टमेंट की विभिन्न योजनाओं के लिए 479 करोड़ रुपये को मंजूरी दी थी। इस धनराशि में बसों और मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 290 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल था।

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने दी बधाई

Advertisement

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार के इस कदम के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'बधाई हो! दिल्ली कैबिनेट ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की मंजूरी दी है जो 29 अक्टूबर 2019 से प्रभावी होगा। कंडक्टरों के पास सिंगल जर्नी पास उपलब्ध होगा। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाया गया क्रांतिकारी कदम।'

केजरीवाल ने 15 अगस्त को की थी घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में 29 अक्टूबर से महिलाओं की यात्रा मुफ्त होगी। उन्होंने बताया था कि डीटीसी के लिए 90 करोड़ और क्लस्टर बसों के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की सभी बसों में 29 अक्टूबर से महिलाओं के लिए सफर मुफ्त हो जाएगा और इसे लेकर कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है। सिंगल जर्नी पास के जरिए महिलाएं मुफ्त सफर कर पाएंगी। पास पिंक कलर का होगा। यह पास एक यात्रा के लिए मान्य होगा और दूसरी बस बदलने पर दूसरा पास मिलेगा।

अनुमान है कि रोजाना 10 से 12 लाख सिंगल जर्नी पास की जरूरत होगी। दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में दोनों शिफ्ट में मार्शल तैनात करने का फैसला किया है। अभी केवल ईवनिंग शिफ्ट में ही मार्शल होते हैं। अब मॉर्निंग शिफ्ट में भी मार्शल तैनात किए जाएंगे। क्लस्टर बसों में भी अब मार्शल नियुक्त किए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: delhi cabinet, dtc, cluster buses, 29 october
OUTLOOK 29 August, 2019
Advertisement