Advertisement
14 May 2022

मुंडका में घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल, अब तक 27 शव बरामद, 12 लोग जख्मी

ट्विटर

राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जाने की जानकारी दी थी।

वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

आग लगने के बाद से कई लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस लापता लोगों के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 19 परिवारों के 28 लोग अभी भी लापता हैं। यह लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और अपनों की तलाश में भटक रहे हैं।

Advertisement

जिस कंपनी में आग लगी उसके दो मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान वरुण गोयल और सतीश गोयल के रूप में हुई है। उन्हें दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, जो कि हत्या नहीं है।

बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एस शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इमारत के मालिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि अभी और शवों के मिलने की संभावना है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि वे आग से बरामद शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद लेंगे।

वहीं, दिल्ली सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने बताया कि मुंडका अग्निकांड भीषण हादसा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा।

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। इमारत से 50 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।

दरअसल, मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके प र पहुंची थी। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, visit Mundka, 27 bodies, recovered, 12 injured
OUTLOOK 14 May, 2022
Advertisement