Advertisement
25 July 2018

कांग्रेस ने शुरू किया 'Free Hug' कैंपेन, दिल्ली में लोगों से गले मिलते दिखे कार्यकर्ता

ANI

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने अब 'फ्री हग' यानी गले मिलने का कैंपेन शुरू किया है। इसके चलते मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के से गले मिलते दिखाई दिए।

इस कैंपेन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में कुछ पोस्टर भी दिखाई दिए, जिनमें राहुल गांधी पीएम मोदी से गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन भी नजर आए।

पोस्टर पर लिखा- 'नफरत मिटाओ, देश बचाओ'

Advertisement

कार्यकर्ताओं के हाथ में दिखे पोस्टर पर लिखा हुआ है कि 'नफरत मिटाओ, देश बचाओ' और 'से नोट हैट'। इन पोस्टर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार की अलोचना भी की।

नफरत से नहीं प्यार से जीतेंगे

इससे पहले मुंबई कांग्रेस ने भी एक पोस्टर अंधेरी में लगाया था जिस पर लिखा था, ‘नफरत से नहीं प्यार से जीतेंगे’। इसके अलावा इस पोस्टर में राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो भी है। पोस्टर में संजय निरूपम भी है, जिन्होंने ये पोस्टर बनवाया है।

मानसून सत्र में जब पीएम मोदी से गले मिले थे राहुल गांधी

गौरतलब है कि मानसून सत्र 2018  में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी बहस के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के बाद पीएम मोदी से गले मिले थे। पोस्टर में यही फोटो शामिल भी किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, Congress workers, organised, 'free hug' campaign, Connaught Place
OUTLOOK 25 July, 2018
Advertisement