Advertisement
18 May 2022

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अतिक्रमण अभियान पर निगमों से मांगी रिपोर्ट

ट्विटर

राजधानी दिल्ली में बीते दो महीने से चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली सरकार ने सरकार ने तीनों निगमों उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी को नोटिस जारी करते हुए दिल्ली में जो बुलडोजर चला है उसे लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने अपने नोटिस में कहा है कि तीनों नगर निगम एक अप्रैल से लेकर अब तक जितने भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए हैं उनकी विस्तार से रिपोर्ट पेश करे और अब तक सारा आंकड़ा भी उपलब्ध कराए।

दिल्ली में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी, जनकपुरी सहित विभिन्न हिस्सों में तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया है। आम आदमी पार्टी ने अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध किया है।

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी और उनसे भाजपा शासित नगर निगमों के अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध करने को कहा था।

केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अतिक्रमण अभियान 63 लाख लोगों को बेघर कर देगा और यह स्वतंत्र भारत में ‘‘सबसे बड़ी तबाही’’ होगी। साथ ही आप प्रमुख केजरीवाल ने भाजपा पर सत्ता का ‘‘दुरुपयोग’’ करने का आरोप भी लगाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi government, report, civic bodies, demolition drives in city
OUTLOOK 18 May, 2022
Advertisement