Advertisement
04 June 2018

सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार

File Photo

दिल्ली सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स की मदद लेगी। इसके लिए विशेषज्ञों की नियुक्त की जाएगी। योजना के तहत पांच छोटे वीडियो और छह रेडियो जिंगल्स भी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा पर्यटक साहित्य भी प्रकाशित किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के मुताबिक, दिल्ली को धरोहर शहर के रूप में भी जाना जाता है जहां कई स्मारक हैं। इसे पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जा सकता है। दिल्ली को सोशल मीडिया के जरिए पर्यटकों के लिए खास बनाया जाएगा। सोशल मीडिया एजेंसी दिल्ली की ब्रांडिंग करने के लिए योजना बनाएगी और उसे क्रियान्वित करेगी। दिल्ली में कई पर्यटक स्थल हैं जिनमे बड़े स्मारक, बाजार, मंदिर वगैरह है लेकिन इसकी जानकारी लोगों को नहीं है।

विभाग का मानना है कि मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान की सरकार सोशल मीडिया साइट्स पर पर्यटन को खासा बढ़ावा देते हैं जिससे यह राज्य पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित हो गए हैं। अगर दिल्ली को भी इस तरह विकसित किया जाए तो राजधानी होने के नाते ज्यादा से ज्यादा यहां की चीजों की जानकारी लोगों तक पहुंच पाएगी।

Advertisement

सरकार की कोशिश है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स से इन चीजों को लोगों बताया जाए ताकि पर्यटक ज्यादा से ज्यादा यहां आएं। सरकार पहले सोशल मीडिया एजेंसी को किराए पर ले सकती है। एजेंसी का काम यू-ट्यूब, ट्विटर, फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दिल्ली को पर्यटन के तौर पर विकसित करना है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: tourist place, social networking, develop, delhi, agencey
OUTLOOK 04 June, 2018
Advertisement