Advertisement
20 August 2018

उमर खालिद पर हमले मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

File Photo

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमला करने वाले मामले में दिल्ली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल टीम ने इस केस में दो लोगों को हिरासत में लिया है। 13 अगस्त को कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक कार्यक्रम के लिए गए उमर पर चाय पीने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था। इसमें उमर खालिद बाल बाल बच गए थे।

इस घटना के बाद हमला करने वाले की तस्वीर सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से सामने आई थी लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ जिसमें कि हमले की जिम्मेदारी ली गई है।

इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि इस मामले को लेकर लापरवाही की जा रही है। चेहरे सामने आने पर भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को दो लोगों को हिरासत में लिया।  

Advertisement

जानें पूरा मामला

13 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने उमर पर फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन उसकी यह कोशिश विफल हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक कार्यक्रम होना था। हम लोग उमर खालिद के साथ आए। हम जब एक चाय की दुकान पर थे तो एक व्यक्ति जो सफेद शर्ट पहने हुआ था, वह हमारे पास आया। उस व्यक्ति ने उमर खालिद को धक्का दिया और उस पर गोली चलाई।

इस घटना के दौरान खालिद ने अपना संतुलन खो दिया और वह नीचे गिर गया। गोली खालिद को नहीं लगी। हमने उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हवा में गोलियां चलाकर फरार हो गया। इस दौरान पिस्टल उसके हाथ से फिसलकर नीचे गिर गया।'खालिद पर कथित रूप से जिस पिस्टल से फायरिंग की गई उसे जब्त कर लिया गया है। 

TAGS: Delhi Police Special Cell, detained, 2 people, connection, attack, JNU student, Umar Khalid
OUTLOOK 20 August, 2018
Advertisement