Advertisement
07 March 2020

दिल्ली हिंसा: गोली चलाने वाले शाहरुख की पुलिस रिमांड 3 दिन और बढ़ी

PTI

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार शाहरुख की तीन दिनों की पुलिस रिमांड को और बढ़ा दिया है। इससे पहले 4 मार्च को हुई पेशी में कोर्ट ने शाहरुख को 4 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीते 3 मार्च को शाहरुख नामक उस युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने पुलिसकर्मी पर गोली तानी थी। शाहरुख पर आरोप है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के खिलाफ नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के दौरान उसने 8 राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरस हुआ था। जिसके बाद उसे बरेली से गिरफ्तार किया गया था।

पिछले दिनों नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक लोग घायल है।

24 फरवरी को हुई फायरिंग

Advertisement

बीते दिनों दिल्ली हिंसा के दौरान मौजपुर के इलाकों में उपद्रवियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस मौका-ए-वारदात पहुंची। शाहरुख का 24 फरवरी का एक वीडियो भी सामने आया था, इसमें वह दिल्ली पुलिस के जवान दीपक दहिया पर गोली ताने हुए दिखाई दिया। 

फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजे गए पिस्तौल

वहीं, दिल्ली पुलिस ने हिंसा में मारे गए आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के आरोप आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद ताहिर हुसैन के घर से मिली लाइसेंसी पिस्तौल को जब्त कर शनिवार को फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा दिया है। पुलिस यह तथ्य जुटाने में जुटी है कि इस पिस्तौल का उपयोग हाल ही में दिल्ली हिंसा के दौरान किया गया था या नहीं।

दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की मौत

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने करीब 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा में कई घायलों को इलाज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।    

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi Violence, Karkardooma Court, grants police custody, Shahrukh
OUTLOOK 07 March, 2020
Advertisement