Advertisement
03 December 2022

धुंध की चादर से घिरी राजधानी दिल्ली, इन समस्याओं से परेशान हैं लोग, जानें आज का एक्यूआई

बढ़ती सर्दी के बीच खराब वायु गुणवत्ता के साथ राजधानी दिल्ली आज स्मॉग की चपेट में आ गई। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का प्रकोप लगाता जारी है, जिसने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड हो रहा है। यही नहीं कहीं-कहीं तो एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 332 होने के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है। प्रदूषण के चलते लोगों के गले में खरास, आंखों में जलन व सांसों में जकड़ने जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

Delhi's air quality remains 'very poor' for fifth straight day; AQI at 323

Read @ANI Story | https://t.co/3hR4kVQvic#AQI #AirPollution #DelhiPollution #AirQuality #airqualityindex pic.twitter.com/wNos7QPRLC
— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2022

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 352 दर्ज किया गया जो, बृहस्पतिवार के मुकाबले 16 अंक कम था। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दिल्ली से अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया, जबकि एनसीआर के अन्य जगहों पर दिल्ली से प्रदूषण कम रहा।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: AQI, Air Pollution, Delhi Pollution, Air Quality, air quality index
OUTLOOK 03 December, 2022
Advertisement