Advertisement
22 December 2024

दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई 'गंभीर', अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर

ANI

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को  'गंभीर' हो गई, 24 घंटे का औसत AQI 409 दर्ज किया गया। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच का AQI 'अच्छा', 51 से 100 के बीच का 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच का 'मध्यम', 201 से 300 के बीच का 'खराब', 301 से 400 के बीच का 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच का 'गंभीर' माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

शहर में सुबह कोहरा छाया रहा और आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत से 97 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने सोमवार को हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 22 December, 2024
Advertisement