Advertisement
06 January 2020

दरियागंज हिंसा के सभी 15 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 जनवरी तक बढ़ाई

File Photo

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दरियागंज हिंसा में गिरफ्तार किए सभी 15 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 जनवरी तक बढ़ा दी है। अदालत कल सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलने के मामले में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक ने खुद के नाबालिग होने का दावा किया लेकिन पुलिस ने कहा कि उसने उन्हें अपनी उम्र 23 साल बताई थी।

खारिज हो चुकी है जमानत

Advertisement

इससे पहले मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल कुमार ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि आरोपियों को राहत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। गिरफ्तारी का कारण पूछने पर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पथराव किया। इससे पुलिस उपायुक्त सहित कई लोग घायल हो गए।

कई वाहनों में की थी तोड़फोड़

20 दिसंबर को दरियागंज क्षेत्र में उस समय हिंसा भड़क गई जब नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। पुलिस पर उन्होंने पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग लगा दी और कई अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, Daryaganj, violence, court, extended, judicial, custody, all, 15, accused, till, January 18
OUTLOOK 06 January, 2020
Advertisement