Advertisement
18 April 2020

दिल्ली में डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में आप विधायक पर लगाया परेशान करने का आरोप

दिल्ली में डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में आप विधायक पर लगाया परेशान करने का आरोप | FILE PHOTO

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक डॉक्टर ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। खुदकुशी करने वाले डॉक्टर का नाम राजेंद्र सिंह है। पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घर में लगा ली फांसी, सबसे पहले किराएदार ने देखा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 52 वर्षीय डॉक्टर ने घर में फांसी लगा ली। उनके किराएदार ने सुबह करीब 5:30 बजे यह देखा और डॉक्टर के घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

विधायक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

डॉक्टर के बेटे का कहना है कि उसके पिता एक क्लीनिक चलाते थे और दिल्ली जल बोर्ड में 2007 से पानी सप्लाई करने का भी काम करते थे। पुलिस के अनुसार डॉक्टर के बेटे की शिकायत पर विधायक के अलावा कपिल नागर नाम के व्यक्ति एवं अन्य के खिलाफ नेब सराय थाने में धमकी देने, वसूली करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

TAGS: Doctor, commits, suicide, harasses, AAP, MLA, Delhi, suicide, note
OUTLOOK 18 April, 2020
Advertisement