18 May 2017
पर्यावरण मंत्रालय का डॉ हर्षवर्धन को मिला अतिरिक्त प्रभार
पर्यावरण मंत्रालय का डॉ हर्षवर्धन को मिला अतिरिक्त प्रभार | google
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर डॉ हर्षवर्धन को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मध्य प्रदेश के रहने वाले दवे 60 वर्ष के थे। संघ से जुड़े दवे को पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।
उनके निधन के बाद पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी डॉ हर्षवर्धन को दी गई है।