Advertisement
21 February 2023

मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की, एक सहयोगी घायल, घटना का वीडियो वायरल

ट्विटर

मुंबई में सोमवार रात एक लाइव शो के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम के साथ हाथापाई की बात सामने आई है। सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई कथित धक्का-मुक्की में बॉलीवुड गायक का एक सहयोगी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने यह जानकारी दी। इसी बीच खबर है कि ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे स्वप्निल फाटेरपेकर का जाने-माने गायक सोनू निगम से झगड़ा हो गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई जब निगम एक संगीत समारोह में भाग लेने के लिए उपनगरीय चेंबूर में थे। सोनू निगम ने बताया कि, कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था कि एक व्यक्ति स्वप्निल प्रकाश ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे, मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने शिकायत दर्ज़ कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में न सोचें।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ 2 अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम ने आधी रात को चेंबूर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोनू निगम की शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने सोनू निगम से क्यों की लड़ाई? इस धक्का-मुक्की के पीछे मकसद क्या है? चेंबूर पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।

यहां देखें वीडियो-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: live concert in Mumbai, Sonu Nigam, manhandled, Social Media, video viral
OUTLOOK 21 February, 2023
Advertisement