Advertisement
04 November 2023

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक हुए महसूस

राजधानी दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी देर तक झटके महसूस किए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।

भूकंप के झटके रात के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए। ये झटके ऐसे समय में महसूस हुए जब लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पंखे-झूमर, लाइट्स हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Earthquake, Magnitude 6.4 strikes Nepal, National Center for Seismology, Strong tremors felt, Delhi
OUTLOOK 04 November, 2023
Advertisement