Advertisement
15 June 2018

केरल में आज मनाई जा रही है ईद, कांग्रेस नेता शशि थरुर भी हुए शामिल

File Photo

शुक्रवार को भारत में ईद के चांद का दीदार नहीं हुआ, जिस वजह से भारत में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी पर भारत के एक राज्य में ईद-उल-फितर आज मनाई जा रही है। केरल राज्य में ईद का त्यौहार आज मनाया जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में ईद के मौके पर लोगों ने इबादत की। इस मौके पर तिरुवनंतपुरम के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को केरल को छोड़कर देश में कही भी ईद का चांद नहीं दिखा पर केरल के कोझिकोड में ईद का चांद दिख गया इसलिए केरल में आज ईद मनाई जा रही हैं। देश के कई हिस्सों में चांद का दीदार नहीं होने की वजह से ईद 16 जून यानि शनिवार को मनाई जाएगी।

Advertisement

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही अहमद बुखारी ने भी ऐलान किया है कि भारत में ईद का त्योहार 16 जून यानी शनिवार को मनाई जाएगी, क्योंकि गुरुवार को देश के किसी भी हिस्से में चांद का दीदार नहीं हो सका।

हिजरी कैलेंडर (हिजरी संवत) के दसवें महीने यानी शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फ़ितर मनाया जाता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग 29 से 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस साल रमजान का पहला रोजा 17 मई से शुरू हुआ था।

रमजान का महीना है होता है पवित्र

इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। अरबी भाषा में इसे 'रमादान' कहते हैं। इस पूरे महीने में सूरज छिपने तक बिना कुछ खाये-पिए रोजा रखा जाता है। जो रोजे रखते हैं, वह सवेरे जल्दी उठ कर खा लेते हैं, जिसे सहरी कहा जाता है। शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Eid, is being celebrated, today, in Kerala, Congress leader, Shashi Tharoor, also Part, of the celebration
OUTLOOK 15 June, 2018
Advertisement