Advertisement
29 January 2018

84 के दंगे राजीव गांधी की देखरेख में हुए : सुखबीर बादल

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में सिखों के प्रति नाराजगी दर्शाते दंगों के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

सिंह ने यह आरोप तब लगाया है जब एक रिपोर्ट के वसीले से यह बात सामने आई है कि राजीव गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर के साथ दंगा प्रभावित उत्तरी दिल्ली के कई चक्कर लगाए थे।  

बादल ने न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू में कहा, ‘जगदीश टाइटलर ने खुलासा किया है कि 1984 में राजीव गांधी उनके साथ शहर में घूमे थे। इसका मतलब है कि दंगे प्रधानमंत्री की देखरेख में हुए हैं। सीबीआई को यह देखना ही चाहिए। यह बहुत गंभीर विषय है।’

Advertisement

टाइटलर उस वक्त उत्तरी दिल्ली से सांसद थे। सिख विरोधी दंगों में टाइटलर की भूमिका को संदिग्ध माना गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने दंगा रोकने के प्रयास के बजाय उन्हें और भड़काया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ex-prime minister rajiv gandhi, indira gandhi, 1984, anti-Sikh riots, delhi, sukhbir badal, jagdish tytler, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, 1984, सिख विरोधी दंगे, दिल्ली, सुखबीर बादल, जगदीश टाइटलर
OUTLOOK 29 January, 2018
Advertisement